गुजरात: 11 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया

गुजरात: भाजपा शासित राज्य गुजरात के राजकोट में छह लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार बनी 11 साल की लड़की ने शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है।

समाचार एजेंसी भाषा के हवाले से एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के राजकोट में छह लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार बनी 11 साल की लड़की ने शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं बाकी के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि छह लोगों ने अलग-अलग समय पर लड़की से बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि दृष्टिबाधित विजानंद अहीर और 17 वर्षीय एक लड़के को दो दिनों पहले गिरफ्तार किया गया, वहीं विपुल चावदा (40) और गोविंद सकारिया(61) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां मासूम बच्चियां घिनौने अपराधों का शिकार हो रही हैं। जिसका आलम यह है कि, गुजरात में एक 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया।