गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने 76 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के लिए रविवार को अपने 76 उम्मीदवारों की सूची जारी की। लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अमरायवाड़ी सीट से अरविंद सिंह चौहान को टिकट दिए जाने का विरोध किया।

कांग्रेस को इस विरोध का पहले से दी अंदेशा था जिसके चलते कांग्रेस ने जानरबूझकर देर रात इस लिस्ट को जारी किया। लिस्ट जारी होने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर पुतला जलाया और जमकर तोड़फोड़ की।

इस लिस्ट में बनासकांठा के 2 विधायक के नाम भी काटे गए हैं, इन दोंनो ने ही राज्य सभा चुनाव में अहमद पटेल को वोट दिया था। पहले अहमद पटेल को वोट देने वाले सभी 43 विधायकों को फिर से टिकट देने का भरोसा दिया गया था। इस वजह से भी कार्यकर्ताओं में रोष है।