गुवाहाटी: कर्मचारियों को काम शुरू करने से पहले अब गाना होगा ‘राष्ट्रगान’

गुवाहाटी: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर देश में चल रहें राजनितिक घमासान के बीच अब असम की राजधानी गुवाहाटी नगर निगम में भी कर्मचारियों को काम शुरू करने से पहले खड़े होकर राष्ट्रगान गाना होगा। असम नगर निगम के शीर्ष कर्मचारियों ने यह फैसला किया है कि रोजना काम शुरू करने से पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रगान गाया जाएगा, फिर काम शुरू होगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बरों के मुताबिक, गुवाहटी के महापौर मृगेन सारानिया ने कहा कि देश के प्रति नागरिकों के भी कुछ कर्तव्य हैं, इसलिए देश के प्रति प्रेम जताने के लिए यह फैसला लिया गया है। न्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, बुधवार को भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने पीटीआई को बताया था कि हम इस मामले में जयपुर नगर निगम द्वारा की गयी पहल का स्वागत करते हैं। इसे हम यहां लागू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

बता दें कि, इससे पहले जयपुर नगर निगम में मंगलवार से अधिकारियों और कर्मचारियों को नया आदेश जारी किया है, आदेश के अनुसार नगर निगम के सभी अधिकारियों को सुबह के वक्त राष्ट्रगान और ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम के वक्त राष्ट्रगीत गाना होगा।

इस पर पार्षदों व महापौर परिषद से चर्चा कर नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जायेगा और परिषद की मंजूरी के बाद इसे निगम के सभी कार्यालयों में लागू किया जायेगा।