हज यात्रा 2018: मुश्किल में बिहार हज कमिटी, सिर्फ दो जगहों से होगी हज यात्रा

पटना: बिहार हज कमिटी की मुश्किल बढ़ गई है। जो कि प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल इस वर्ष दो जगहों से बैतुल्लाह के लिए हज यात्रियों की रवानगी होगी। गया से 1817 हज यात्री और कोलकाता से 3330 हज यात्री हज यात्रा पर रवाना होंगे। जिसकी वजह से राज्य हज कमिटी के अध्यक्ष इलियास हुसैन ने इस बात आशंका जताया है कि फ्लाईट शेड्यूल अगर आखिरी समय में मिलेगा तो हज यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

हज कमेटी के अनुसार हाजियों का फ्लाईट शेड्यूल आखिरी समय में आता है, ऐसे बिहार के हज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पर सकता है। इस सिलसिले में हज कमिटी के अध्यक्ष ने केंद्रीय हज कमिटी के सीईओ पत्र लिख कर इस परेशानी को हल करने की अपील की है।

अध्यक्ष इलियास हुसैन के मुताबिक, एक महिना पहले फ्लाईट शेड्यूल देने के साथ ही घरेलु फ्लाईट के टेंडर का मांग किया गया है।