मोदी सरकार की इस नीति के तहत, अगले साल समुंद्री जहाज़ से हज करने जा सकेंगे मुसलमान!

समुद्र मार्ग से हज यात्रा करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार इस हफ्ते नई हज नीति ला सकती है।

खबर के मुताबिक़, इस नीति के तहत दो दशक से ज्यादा समय के बाद हज यात्रियों को समुद्र मार्ग से जेद्दा भेजने पर विचार किया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल यात्री पानी के जहाज़ से हज करने जा सकेंगे।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में हज सब्सिडी को साल 2022 तक खत्म करने के लिए कहा था। इस बीच ही हज यात्रियों को मुंबई से जेद्दा भेजने के विकल्प पर विचार किया गया।

अगर ऐसा होता है कि समुद्र मार्ग से हज यात्रा का करने में खर्च कम होगा। हालाँकि इसके इतर विमान के जरिए भी ज=हज यात्रा का विकल्प खुला रहेगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक़, इस नीति में यह भी जोड़ा गया है कि एक व्यक्ति जीवन में एक बार ही हज यात्रा पर जाए।

बता दें कि समुद्र मार्ग से सऊदी अरब भेजने की प्रक्रिया 1995 में समाप्त कर दी गई थी क्योंकि जिस जहाज एमवी अकबरी से उन्हें खाड़ी देश ले जाया जाता था वह पुराना हो गया था।