भारतीय हजियों ने सऊदी अरब में फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया जश्न-ए-आज़ादी

सऊदी अरब के मक्का शहर में भी भारत की आज़ादी का जश्न देखने को मिला। यूपी के मुरादाबाद से हज पर गए आदिल शम्सी ने मक्का के पांच सितारा होटल के डिस्प्ले पर तिरंगा फहराकर अपने वतन को खूबसूरत अंदाज़ में याद किया।

दरअसल, मुरादाबाद के लाजपत नगर के रहने वाले आदिल शम्सी अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा हज के लिए सऊदी अरब में हैं। वहां वह खुद को स्वतंत्रा दिवस मानने से नहीं रोक पाए और मक्का के पांच सितारा होटल पुलमैन के स्टाफ से बोल कर भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे होटल के डिस्प्ले पर तिरंगा फहरा दिया।

आदिल शम्सी ने कहा, “आज भले ही हम अपने देश में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में खून तो हिन्दुस्तानी है। इसीलिए अपने वतन से इतना दूर होने के बाद भी हमने यहां सऊदी में जश्न-ए-आजादी मनाया और अपने वतन को याद किया।  

उन्होंने कहा कि वह भारत में हर साल स्वन्त्रता दिवस व गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनातें हैं। उनके पीछे उनके स्टाफ ने भी प्रिंस रोड स्तिथ कार्यालय पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया है। आदिल ने कहा कि जितना खूबसूरत अपना मुल्क (भारत) है, उतना शायद दुनिया में कोई और मुल्क नहीं। 

बता दें कि शहर से बड़ी संख्या में लोग हज को गए हैं। उनमें आदिल का परिवार भी शामिल है। वह सबके साथ आज वहां आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा की हैं, जिसे देख उनके परिजन भी भावुक हो गए।