शर्मनाक- महिला ने की 62 वर्षीय विकलांग सास की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में अपनी विकलांग सास की कथित तौर पर हत्या करने और फिर उसके शरीर को जलाने की कोशिश करने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया ।

पुलिस ने के मुताबिक कल रात 62 वर्षीय सास ने अपनी बहू को अपने बेटे को नहीं पीटने के लिए कहा जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। उसके बाद कंचन कपूर ने कथित तौर पर स्वर्णा कपूर के सिर पर लकड़ी का पटरा दे मारा।

काम से लौटने के बाद जब आरोपी के पति सुमित कपूर ने अपनी मां के शव को देखा तब उसने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया।

घर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि सरसों तेल का उपयोग करके महिला के शरीर को जलाने का प्रयास किया गया था।

सुमित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को अपने बेटे का उसकी दादी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं था।