हरियाणा छेड़छाड़ मामला: 2016 में शपथ ली थी बेटी बचाने की, अब बेटा बचाने में जुटे सुभाष बराला

नई दिल्ली: हरियाणा हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे हैं। जिनके हरियाणा के टोहाना में आलीशान बंगले में एक बोर्ड लगा हुआ है। जिसपर लिखा हुआ है ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’…

वहीँ सुभाष बराला का साल 2016 का एक वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें वो सैकड़ों लोगों के साथ शपथ लेते दिख रहे हैं कि महिलायें घर पर हो या कहीं बाहर। वे कहीं भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा नहीं होने देंगे।
ये एक कार्यक्रम का वीडियो है जोकि टोहाना के ही एक स्कूल में हुआ था। इस वीडियो को ‘सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन’ के डॉयरेक्टर सुनील जागलान ने अपने मोबाइल से बनाया था जिसे उन्होंने बुधवार को सार्वजनिक किया।
गौर करने वाली बात ये है की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बोर्ड घर पर लगाने वाले नेता

सुभाष बराला के इस शपथ लेने के डेढ़ साल बाद उनके बेटे पर लड़की से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामले में बेटे विकास बराला पर आरोप लगने के बाद हालात बदल गए हैं। राजनीतिक तौर पर सुभाष बराला के लिए जहां दिक्कत बढ़ी हुई हैं और फिलहाल सुभाष बराला का बेटी बचाओ की जगह पूरा जोर ‘बेटा बचाने’ पर लगा रहे है।