उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के ​रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदारों पर सोमवार तड़के बम और गोलियों से हमला कर दिया गया। इसमें आठ लोग घायल हो गए। चार की हालत गम्भीर होने पर उन्हें इलाहाबाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जिले के सरसवां महेवा घाट के पवन कुमार उर्फ पिन्टू (35 साल), शिखा मौर्य (20 साल), जेनी (11 साल), अंकिता (18 साल), पिंकी मौर्य, तुषार (24 साल) और प्रिंस (11 साल) गांव के अवधेश मौर्य के विवाह में आए थे। जयमाल के दौरान बारातियों से फोटों खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। जिनसे विवाद हुआ, उनसे पहले से भी प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी।