हसीन जहान किसी लड़के के सम्पर्क में हैं, मोहम्मद शमी से कर रही है 50 करोड़ रुपये की मांग!

शमी और हसीन की लड़ाई खत्म नहीं हो रही बल्कि और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। शमी की पत्नी हसीन रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। हसीन आरोप पर आरोप लगा रही हैं और शमी पेच अप की बात कर रहे हैं।

YouTube video

न्यूज़ 24 से खास बातचीत में शमी ने अपनी बात रखी। हसीन का आरोप है कि शमी सफाई नहीं बल्कि गोलमोल जवाब दे रहे हैं। न्यूज़ 24 को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इस हेट स्टोरी में एक बड़ा ट्विस्ट है।
YouTube video

अब तक इस लड़ाई में पाकिस्तानी लड़की थी, लेकिन अब एक लड़के की एंट्री हुई है। सूत्रों के मुताबिक, हसीन किसी लड़के के संपर्क में है और वही लड़का भड़का रहा है। हसीन शमी से पिछले 2 महीने से 50 करोड़ रूपए की मांग कर रही है।
https://youtu.be/Gc2EP9D_EOQ
शनिवार को शमी पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 A, 323, 307, 376, 506, 328, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। देश के लिए खेलने वाले शमी क्रिकेट के मैदान से भी बाहर हैं।

विवाद के सामने आने के बाद शमी बीसीसीआई से भी संपर्क में नहीं है। पत्नी से लड़ाई का खामियाजा शमी को अफने क्रिकेट करियर में भी उठाना पड़ रहा है।

साभार- न्यूज 24