तस्मानिया। तस्मानिया के ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण तट पर वैज्ञानिकों के एक समूह को जमीन पर चलने वाली मछली की एक छोटी आबादी पाया गया है। ये मछलियां पानी में तैरने के बजाय समुद्र के तट पर चलती हैं। मछली को लाल हैंडफ़िश कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम थिम्चिथिस पॉलिटस है जो दक्षिण-पूर्व तस्मानिया में 20 से 40 के समूह मिली हैं।
खबरों के मुताबिक, पहली बार इन मछलियों को तस्मानिया में पोर्ट आर्थर के पास 19वीं शताब्दी में पाया गया था। उनका आकार 6 से 13.5 सेंटीमीटर लंबा है। वे शरीर से लम्बी हैं और अपने भोजन की तलाश में समुद्र के तट पर असामान्य तरीके से चोटीदार पंख का उपयोग करती हैं। उनके भोजन में क्रस्टेशियंस और कीड़े शामिल हैं।
हाल ही में यह तथ्य सामने आया है कि यह मछलियां समुद्र के 20 मीटर के दायरे के भीतर ही सीमित है क्योंकि तैरने के बजाय यह समुद्र तल पर चलती हैं। तस्मानिया विश्वविद्यालय के समुद्री और अंटार्कटिक अध्ययन संस्थान द्वारा रीफ जीवन पर किये जा रहे शोध के दौरान यह निष्कर्ष सामने आया।