रोहिंग्या मुस्लिम पर हो रहे ज़ुल्म के ख़िलाफ़ दुनिया भर में भारी विरोध प्रदर्शन

म्यांमार के रखाइन राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के खिलाफ शुक्रवार को दुनियाभर में प्रदर्शन किया गया जिसमें भारत भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने मुसलमानों के नरसंहार को तुरंत रोकने की मांग की। विरोध प्रदर्शन भारत के चेन्नई, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और विभिन्न शहरों और राज्यों में आयोजित किया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया इंडोनेशिया समेत कई देश शामिल है। इन देशों में लोग रोहिंग्या मुस्लिम पर हो रहे अत्याचार और इनके नरसंहार के खिलाफ सडकों पर उतर आए।

लोगों ने किसी धर्म और जाति के परवाह किए बिना एक आवाज़ बन कर इंसानियत के बचाव में एक आवाज़ बन कर सामने आए और खुले तौर पर अपना विरोध दर्ज किया।