अमित शाह ने किया एलान- हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल होंगे भाजपा के CM उम्मीदवार

भाजपा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को  मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया। यह घोषणा अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली में की।  पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा,

‘भाजपा हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है।’ उन्होंने भाजपा की जीत का दावा भी किया और कहा की धूमल अभी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और 18 दिसंबर के बाद, वे नये मुख्यमंत्री बनेंगे।

धूमल ने इस एलान के बाद कहा, ‘मैं पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ता और हिमाचल प्रदेश के लोगों का शुक्रिया अदा कराता हूं।’