लोग आज धर्म के नाम पर मर-मिटने को तैयार हो जाते हैं। खुद के धर्म को अच्छा बताते हुए दूसरे धर्मों की आलोचना करने से नहीं चूकते हैं। वहीं, एक ऐसा इंसान है, जिसने एक धर्म से परे हटकर सभी धर्मों को समान समझकर निःस्वार्थ भाव से अपने कार्य कार्य को अंजाम दिया है।
बात है उस हिन्दू व्यक्ति की जिसने 13 साल की मुस्लिम लड़की खदीजा को गोद लिया और उसका लालन-पालन कर अब उसका निकाह इस्लामिक तरीके से किया है। मदनान नामक हिन्दू व्यक्ति ने न सिर्फ एक मुस्लिम लड़की को अपनाया, बल्कि उसको मुस्लिम तरीके से पाला।
मदनान और उनकी पत्नी को दो बेटे हैं लेकिन वो हमेशा एक बेटी चाहते थे। यद्यपि मदनान परिवार हिंदू धर्म के अनुयायी हैं लेकिन उन्होंने खदीजा से उसके धर्म को बदलने के लिए नहीं कहा। इससे पहले इस सप्ताह मदनान ने अपनी दत्तक बेटी के लिए सही साथी की खोज के बाद एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने की जिम्मेदारी ली और सभी खर्चों का वहन किया।
वह इस्लामिक तरीके से निकाह करने के लिए एक स्थानीय मस्जिद में गए और अपनी बेटी का अकबर नाम के युवक निकाह कराया। मदनान के दो बेटे हैं जो वर्तमान में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
वे अपने माता-पिता के साथ खदीजा के नए घर जाकर अपनी बहन को आशीर्वाद देने की योजना बना रहे हैं। मदनान और उनकी पत्नी ने कहा कि वे हमेशा अपनी बेटी की देखभाल करते रहेंगे। वह हमेशा हमारी प्यारी सी बेटी ही रहेगी।