उत्तर प्रदेश: कल बलिया जिले के बैरिया स्थित कटरा में चल इसाई धर्म प्रचार प्रार्थना सभा को हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने लोगों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची बैरिया चौकी पुलिस शांति व्यवस्था बहाल करते हुए मौके से संचालिका समेत तीन लोगों को थाने ले गई।
उधर, इसकी सूचना मिलते ही बलिया, गोरखपुर चर्च के सदस्य भी थाने पहुंच गए। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ता मनीष गोस्वामी, मंगल ¨सह, मणिभूषण ¨सह, गंगा प्रसाद यादव, अतुल कुमार मिश्र, पंकज उपाध्याय, सोनू ओझा, अमित ¨सह क्षत्रिय, बबलू, आदि का आरोप था कि यह लोग गरीब व अशिक्षित लोगों को बहला-फुसलाकर वह लालच देकर तीन साल से यहां के ¨हिन्दुओ का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।
थाने में संस्था की संचालिका सुनीता देवी ने स्वीकार किया कि यहां कई लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार किए हैं। कहा कि सभी ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म स्वीकार किया है।
सुनीता देवी का कहना था कि मैंने 20 साल से ईसाई धर्म स्वीकार किया हुआ है। उसके साथ यहां सैकड़ों हिन्दुओ स्त्री-पुरुष ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं।
लेकिन हमने जबरदस्ती किसी को धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाता है। हम लोगों से प्रभावित होकर स्वेच्छा से हमारे धर्म को स्वीकार करने को कहते हैं।