भारत ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हो रहे 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन बजरंग पूनिया के सोना झटकने के बाद सोमवार को दूसरे दिन भारत ने महिला वर्ग में भी अपनी ताकत दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. यह पदक विगनेश फोगाट (Vignesh Phogat won the Gold in Asian games) ने 50 किग्रा भार वर्ग में जीता. विगनेश ने जापानी प्रतिद्वंद्वी री युकी को 6-2 से चित कर दूसरा को दूसरा स्वर्ण और कुल मिलाकर पांचवा पदक दिला दिया.
#GoldenGirl @Phogat_Vinesh 🥇#TeamIndia's #VineshPhogat brings home the second Gold for India as defeated Japanese #IrieYuki in the Women's 50kg Freestyle Wrestling final by 4-2 at the #AsianGames2018 #Congratulations #VineshPhogat 🇮🇳👏#IAmTeamIndia pic.twitter.com/RSc3Uyc110
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 20, 2018
BREAKING: @Phogat_Vinesh wins the GOLD medal in the women's 50kg freestyle wrestling category at the #AsianGames!#AsianGames2018 #AsiadOnNews18 pic.twitter.com/wxmK4Lj7AK
— News18 Sports (@News18Sports) August 20, 2018
इसी के साथ ही विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं. पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपने पदक का रंग बदला.
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक 🥇जीतने पर ढेरों शुभकामनाएं @Phogat_Vinesh आपने इतिहास रच दिया, एशियाड में भारत का महिला कुश्ती वर्ग का पहला गोल्ड। पूरे देश को आप पर गर्व है।🇮🇳 #AsianGames #IndianWrestling #AsianGames2018 pic.twitter.com/62tjhyjlzv
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) August 20, 2018
भारत की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने की उम्मीद उस समय धराशायी हो गई जब पूजा ढांडा फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक का मुकाबला जापान की कातसुकी साकागामी से हार गईं. जापानी रेसलर ने यह मुकाबला 6-1 से जीता.ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक भी एशियन गेम्स में कांसे का पदक जीतने से चूक गईं. महिला वर्ग की फ्रीस्टाइल इवेंट के 62 किलोवर्ग में साक्षी को कोरिया की जांगे सिम रिम ने 2-12 से शिकस्त दी. (पदक तालिका यहां देखें)