इजरायल में भी हो रहा यलो जैकेट प्रदर्शन, नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ी!

इस्राईल में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अपनी विषम आर्थिक स्थिति को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किए। आरंभ में फ़्रांस में शुरु होने वाले यलो वेस्ट प्रदर्शन अब जनता की आर्थिक आपत्ति व्यक्त करने के प्रतीक में बदल चुका है और यही कारण है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के प्रदर्शनकारियों ने भी दूसरी बार यलो वेस्ट प्रदर्शनों का आयोजन किया।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में आर्थिक स्थिति एसी बदतर है कि जनता आर्थिक ख़र्चों की वजह से बहुत अधिक दबाव में है। हालिया दिनों में इस्राईल की कल्याणकारी संस्था “लातत” ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 32 लाख लोग निर्धनता की हालत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं जिनमें दस लाख बच्चे शामिल हैं।

इस्राईल में प्रदर्शनों का का संबंध हालिया महीनों से नहीं है वर्ष 2011 में आर्थिक स्थिति को लेकर भी प्रदर्शन किए गये थे। अब प्रदर्शनकारियों का यह मानना है कि हालिया सात महीने के दौरान न केवल यह कि आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं हुई बल्कि और भी ख़राब हो गयी है। इससे पहले इस्राईल में बहुत से लोगों ने ख़राब आर्थिक स्थिति की वजह से आत्महत्या कर ली थी।

रिपोर्टों से पता चलता है कि लगभग अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के लगभग 20 लाख लोग अर्थात लगभग एक चौथाई आबादी ग़रीबी की रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे है और यह प्रक्रिया ज़ायोनी मंत्रीमंडल की नीतियों के कारण आगे की ओर ही बढ़ रही है।

ज़ायोनी शासन में रहने वाले एक तिहाई बच्चों को खाद्य असुरक्षा का सामना है जबकि दो तिहाई बूढ़े अपनी देखभाल में अक्षम हैं और 92 प्रतिशत बूढ़ों को अपर्याप्त वेतन नहीं मिलता।

साभार- ‘parstoday.comv