बहराइच: उत्तरप्रदेश के बहराइच में देवर से बहन की शादी का विरोध करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जिन्दा जलने का प्रयास किया। जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, यह घटना यूपी के बहराइच थाना क्षेत्र के चांदपुरा की है। ममता नामक पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसके देवर से उसकी बहन की शादी करना चाहते थे। लेकिन देवर की उम्र ज्यादा होने के कारण उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर ममता के पति संतोष कुमार और ससुराल वालों ने उसकी लात घूसों से पिटाई की। पीड़ित महिला ने बताया कि पति संतोष, देवर राकेश, सास वनदेवी उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया।
मां को जलता देख बच्चों ने शोर मचाया जिसके पड़ोसी मौके पर पहुंचे गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।