नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। उनहोंने ट्वीटर के जरिये अपने बयान में लिखा है कि ‘मैं पैदा भी मुस्लिम हुई थी और मुस्लिम ही मरुंगी। मैं अपना धर्म कभी नहीं बदलूंगी।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
उनहोंने आगे लिखा कि मैं करुणा, मानवता, समानता, समान अधिकार, सशक्तिकरण खासकर महिलाओं का सशक्तिकरण, सद्भाव, विविधता और खुशी के साथ जीऊंगी। मेरा मानना है कि इसके लिए भाजपा के नियम अलग हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा कंप्यूटर बाबा और भय्यूजी महाराज समेत पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने को लेकर खुशबू ने नागा साधुओं पर तंज कस्ते हुए एक ट्वीट किया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।
खुशबू सुंदर ने अपने ट्वीट में नागा साधुओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि भाजपा शासित विधानसभाएं कुछ दिनों में ऐसी ही नजर आएंगी। उनहोंने कहा था कि हाल ही में मध्यप्रदेश में इसी तरह के लोगों को राज्यमंत्री बनाया गया है। क्या कहते हैं अमित शाह जी…??
जबकि खास बात यह है कि जिन संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है, वे मध्य प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने के दावे को घोटाला करार देकर ‘नर्मदा घोटाला रथ यात्रा’ निकालने वाले थे। कहा जा रहा है इस मामले को दबाने के लिए संतो को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
बता दें कि मुंबई में जन्मी खुशबू का जन्म का नाम निगत खान है और इस पर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खुशबू अपनी असल पहचान छुपा रही हैं। कुछ ट्रोलर्स ने तो यहां तक कहा कि वह एक पाकिस्तानी हैं।
•
You must be logged in to post a comment.