29 बार दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मुलाक़ात की, फिर भी हमें नज़रअंदाज़ किया गया: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्र बाबु नायडू ने केंद्र की भाजपा सरकार के गठबंधन तोड़ने पर कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों से हाथ मिलाया है। उन राज्यों औद्योगिक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं लेकिन एपी को यह प्रोत्साहन नहीं दी जा रही है। हमारे राज्यों से भेदभाव क्यों?

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने राज्यसभा में कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एपी के बारे में जो कुछ भी कहा है वह बेहतर नहीं है। हमारे मंत्रियों ने केन्द्रीय कैबिनेट और भाजपा के कैबिनेट ने हमारे राज्यों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन मंत्रियों ने राज्य की सुधार के लिए काम किया है। उन मंत्रियों ने उनके विभागों में कई सुधार लाये हैं मैं उन की सेवाओं का धन्यवाद करता हूँ।

उन्होंने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले से सभी को निराशा हुई थी। उस समय जिस राज्य को बांटा गया था उससे हुई नाइंसाफी के समाप्ति के लिए भाजपा ने क्यों नहीं सवाल उठाए थे? उन्होंने कहा कि राज्य के बंटवारे के समय लगये बिल के मामले उसके बाद राज्यसभा में बिल की पेशी के मौके पर किये गये वादों को पूरा करने का आश्वासन पर ही भाजपा के तेलुगु दिशम पार्टी ने गठबंधन किया और कहा जा रहा है नियम उसमें बाधा बने हुए हैं।