भगवान राम में शक्ति होती तो आज तक मंदिर बन गया हो- बीजेपी सासंद सावित्री बाई

अयोध्या में राम मंदिर नहीं बुद्ध का मंदिर बनना चाहिए। यह कार्य तभी संभव होगा जब बहुजन समाज व पिछड़ा समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराएगा। मैं सांसद बनी हूं तो यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है।

अगर मेरी सीट आरक्षित नहीं होती तो क्या सांसद बन पाती। भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फूले ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद के सलेमपुर भीम चर्चा महोत्सव में ये बातें कहीं।

YouTube video

सावित्री बाई ने कहा कि वह किसी की गुलाम नहीं हैं। अगर उनकी सीट आरक्षित नहीं होती तो भाजपा वाले उन्हें टिकट कतई नहीं देते। देश की वर्तमान सरकार संविधान को बदलने में लगी है। संविधान बदलकर 85 प्रतिशत लोगों के हक को हड़पना चाहते हैं।

वह दलितों पर सीधे डाका डालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर की बात करने लगे। उन्होंने कटाक्ष किया कि भगवान में शक्ति होती तो आज तक मंदिर बन गया होता। उन्होंने 23 दिसंबर को लखनऊ में संविधान बचाओ रैली में भागीदारी का आह्वान किया।

साभार- ‘दैनिक जागरण’