नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्र मंच के कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा एक मंच पर आए। यहां यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, चीन डोकलाम में क्या कर रहा है और सरकार टुकुर-टुकुर ताक रही है. अब कोई 56 इंच का सीना नहीं दिखा रहा।
पाकिस्तान भी आतंकी भेज रहा है। पुराना दोस्त रूस भी दूर जा रहा है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।
यशवतं ने आगे कहा, संसद के इस सेशन में काम के लिए सिर्फ 4 दिन ही हैं। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। राष्टपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 3 दिन चर्चा होती थी।
3 दिन रेल बजट पर चर्चा होती थी. 3 दिन आम बजट पर चर्चा होती थी। लेकिन अब सिर्फ 4 दिन हैं। कहावत सही फिट होती है, ‘नंगा नाहएगा क्या और निचोड़ेगा क्या।’
यशवतं ने कहा, आज जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. किसान की हालत काफी खराब है। दिल्ली में बैठकर कल्पना करना मुश्किल है। केंद्र और राज्य की सरकारों ने भिखमंगे की तरह सड़क पर खड़ा कर दिया है।
सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का है। नोटबंदी कोई आर्थिक सुधार नहीं है। जीएसटी को लागू करने का तरीका ख़राब था और बेरोजगारी भी बढ़ी है।
सौजन्य- आज तक