अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों को फौरन देश से निकाला जाए: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अवैध तौर पर अमेरिका आने वाले प्रवासियों को बगैर किसी कानूनी प्रकिर्या के तुरंत देश से निकाला जाना चाहिए। रविवार को किये जाने वाले अपने कई ट्विटस में राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका में जारी गैर कानूनी प्रवासियों से संबंधित विवाद पर अपने विचार का इज़हार किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना था कि हम उन सभी लोगों को अपने देश पर हल्ला बोल देने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की वयवस्था अच्छी इमीग्रेशन पॉलिसी और कानून व इंसाफ के साथ एक मजाक है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने एक ट्विट में यह दावा भी किया कि अमेरिका के इमीग्रेशन कानून का दुनियाभर में मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में उन लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही है, जो कई सालों तक कतारों में खड़े रहकर कानूनी रास्ते से अमेरिका आने का इंतजार करते हैं।