झारखंड: जेल में बंद विचाराधीन कैदी इमरान की मौत, जेल अधिकारियों पर लगा मारपीट करने का आरोप

गुमला: झारखंड के गुमला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत का मामला सामने आया है। इमरान  खान (21) की बीते सोमवार देर शाम रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी। इबरान की मौत के बाद बंद 700 कैदियों दिन भर भूख हड़ताल पर रहे। कैदियों ने जेल प्रशासन पर कई आरोप भी लगाये हैं।

इमरान खान को अवैध लदी लकड़ी के ट्रक के साथ सिसई थाने की पुलिस ने 13 फ़रवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि गाड़ी का ड्राइवर इमरान था, जबकि उनके परिवार वालों का कहना है इमरान बेकसूर था वह तो नमाज पढकर आ रहा था।

सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जब इबरान को जेल ले जाया गया, तो वह बेहोश हो गया। उसे शाम 5.55 बजे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इबरान के दिमाग का नस फट जाने की बात सामने आई है। लेकिन इमरान के घर वालों का आरोप है कि जेल अधिकारियों ने उसे बुरी तरह पीटा था। उसके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं।

इमरान के भाई ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं थी। सोमवार को उससे मिला भी था, वह ठीक था। जेल प्रशासन की लापरवाही से इमरान मरा है। जेल प्रशासन के खिलाफ केस किया गया है।