जर्मनी में मुसलमानों के खिलाफ हमलों में वृद्धि, मस्जिद पर हमले में 3 उग्रवादी नौजवान शामिल

बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन की एक मस्जिद पर आतिशी चीज़ फेंकने से आग लग गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मस्जिद को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ। यह मस्जिद बर्लिन के रायिनकन डोर्फ़ क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि मस्जिद पर आतिशी चीज़ फेंकने वालों का संबंध किस समूह से है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जबकि जर्मन पुलिस ने मस्जिद को आग लगाये जाने के घटना को सोची समझी क़दम बताया गया। जर्मन पुलिस ने जारी किये बयान में कहा कि राजधानी बर्लिन के क्षेत्र राइनकन डोर्फ़ में एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया गया और इस घटना में तीन उग्रवादी नौजवान शामिल रहे हैं।

घटना में मस्जिद का आन्तरिक भाग पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुलिस का कहना है कि वह घटना के बारे में अधिक जांच कर रही है। जर्मनी में इस्लाम दुश्मन क़दम के तहत 10 मार्च को भी लाफेन शहर की एक मस्जिद को पेट्रोल बम का निशाना बनाया गया था, जिसके नतीजे में मस्जिद में आग लग गई थी। 2017 में और खास तौर से योरोपीय देशों में आईएस के आतंकवादी हमलों के बाद से, पश्चमी देशों में इस्लामोफोबिया और इस्लाम दुश्मन क़दम में वृद्धि हुआ है।