तमिलनाडु में एक महिला ने प्रेमी के साथ पकडे जाने पर अपने पति का लिंग काट दिया। पुलिस ने आरोपी महिला जयंती को थुरैमुलाई गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था जिसके बाद पति ने यह बात सबको बताने की धमकी दी तो गुस्साई पत्नी ने पति का लिंग दांत से काट दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
दरअसल महिला शौचालय की बात कहकर गई थी जब काफी देर बाद वापस नहीं लौटी तो पति ने उसे खोजना शुरू किया। जिसके बाद पत्नी की गंदी करतूत दुनिया के सामने आ सकी।
गांव वाले अस्पताल में लिंग के कटे हिस्से के साथ महिला के पति को ले गए और पुलिस को सूचित किया। महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि पीड़ित अब अस्पताल में भर्ती है।
महिला जयंती ने हमले को स्वीकार कर लिया था और महिलाओं के लिए वेल्लोर सेंट्रल जेल भेजा गया था।