उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज कथित गोहत्या के शक में भारी बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की इस पर भी जब मन नहीं भरा तो गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने पुलिस ने फायरिंग की जिसमें स्याना के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली लग गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
One police inspector dead during a clash with people protesting against illegal slaughterhouses in Bulandshahr pic.twitter.com/Ugts7FDtsI
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2018
मिली जानकारी के मुताबिक स्याना के एक गांव के खेत में गोवंश मिलने के विरोध में लोगों ने जाम लगाया था। पुलिस ने गोहत्या के शक में प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चला दी। जिसमें प्रदर्शन कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आग बबूला हुई भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया।
District Magistrate Bulandshahr Anuj Jha: One police inspector dead during a clash with people protesting against illegal slaughterhouses in Bulandshahr pic.twitter.com/4x2DVB8WuE
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2018
हालत बिगड़ते देख मेरठ के एडीजी रवाना हो गए हैं घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बता दें कि बुलंदशहर में इन दिनों इज्तमा चल रहा है और वहां से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे थे। उनके वाहन भी बवाल के कारण फंस गए। फिलहाल ऐसे वाहनों का रूट डायवर्ट कर औरंगाबाद से जहांगीराबाद से निकाला जा रहा है।
फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बुलंदशहर में हालात को देखते हुए मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रेंज राम कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं।