भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक जगह, सोमालिया, सीरिया, कांगो से भी बुरे है हालात- सर्वे

भारत को लेकर शर्मनाक आंकड़े सामने आए है। दरअसल, ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने महिलाओं के लिए असुरक्षित देशों को लेकर एक सर्वे कराया जिसमें भारत पहले नंबर पर सामने आया यानी सर्वे के मुताबिक, महिलाएं भारत में सुरक्षित नहीं है। वहीं अमेरिका तीसरे नंबर पर जबकि सोमालिया और साऊदी अरब चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। ये आकड़ें वाकई भारत के लिए शर्मनाक है।

वहीं भारत सरकार के आंकड़ों के बात करें तो 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 83% की वृद्धी हुई है और हर घंटे चार महिलाओं के साथे रेप होता है। इसके अलावा, अगर हम सिर्फ यूपी की बात करे तो National Crime Records Bureau के रिपोर्ट में साल 2016 के महिलाओं के साथ हुए अपराध के मामले 49262 सामने आए, जबकि ये आकड़े साल 2014 में 38918 और साल 2915 में 35908 रहे। साल दर साल ये आकड़े बढ़ते गए।

इस आकड़ों में दहेज हत्याएं के मामले 2473 सामने आए, जिसमें पीड़ित 2478 और क्राइम रेट 2.4 रहा। वहीं, महिलाओं के सुसाइड करने के मामले 286 सामने आए, जिसमें पीड़ित 286 और क्राइम रेट 0.3 रहा। एसिड अटैक के केस प्रदेश में 51 मामले सामने आए, जिसमें पीड़ित 52 ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

आपको बता दें कि ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने साल 2011 में भी सर्वे कराया था। उस सर्वे में अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया जैसे देशों को महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक करार दिया गया था। इस सर्वे के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के मामले के बाद से भारत में महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।