रमजान- चेन्नई और गुजरात के सूरत में देखा गया चाँद

 

नई दिल्ली: रमजान का  महिना शुरू होने वाला है. अगर आज चाँद दिखा तो यानी 17 मई से रमजान शुरू हो जायेगा. हालाँकि अभी तक सिर्फ चेन्नई और गुजरात के सूरत में चाँद देखने की खबर मिली है. देश के बाकी हिस्सों में अभी तक कहीं से भी चांद देखने की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है . जहाँ जहाँ आसमान साफ़ नहीं है वहां चाँद देखने में देरी हो सकती है.

क्या है रमजान

इस्लाम में रमज़ान के पाक महीने में रोजा रखने के पीछे इस बात का तर्क दिया जाता है कि व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से जैसे- झूठ बोलना, शराब पीना, बुरा-भला कहना या कोई भी गलत काम नहीं करता है।

रमज़ान कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमज़ान के महीने को और तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसके हर हिस्से में दस-दस दिन आते हैं। इसके हर हिस्से को ‘अशरा’ कहा जाता है। जिसका अरबी में अर्थ 10 होता है।

कुरान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना जरूरी माना गया है। विश्वभर में मुसलमान पहली बार कुरान के उतरने की याद में पूरे महीने रोजे रखते हैं। रोजे के महीने में नशीले पदार्थ का सेवन पूरी तरह से मना है।