39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगा भारत

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में रिश्तों में धीरे-धीरे नरमी आती हुई दिख रही है। बड़ा दिल दिखाते हुए भारत पड़ोसी देश के 39 कैदियों को रिहा करने जा रहा है। इनमें 21 वो कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, जबकि 18 मछुआरे है।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, भारतीय सैनिक बाबूलाल चौहान के रिहा होने के बाद भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि भारत को भी इस तरह के कदम उठाने चाहिए और 33 पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा कर देना चाहिए जिनकी सजा पूरी हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक इन कैदियों की पहचान कर ली गई है और उनकी नागरिकता की जांच की जा रही है। इन्हें संभवतः 1 मार्च को रिहा कर दिया जाएगा।