पंजाब में नर्स जबरन करने लगी सेक्स, विरोध करने पर युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब में जबरन सेक्स करने और मना करने पर उसका प्राइवेट पार्ट काट देने का एक अजीब व गरीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पंजाब के कंगनवाल इलाके की है जहां अवैध संबंधों के कारण एक नर्स ने इंजेक्श न लगाकर युवक का गुप्तां ग काट दिया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, यहां पेशे से नर्स एक महिला का एक युवक से प्रेम संबंध था। दो दिन पहले नर्स ने युवक को बुलाया और शादी के लिए दबाव डालने लगी। युवक ने शादी से इंकार कर दिया तो नर्स ने धोखे से उसे बेहोशी का इंजेक्शान लगा दिया। जिसके बाद महिला नर्स ने बेसुध युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस आरोपी नर्स की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कंगनवाल स्थित शमशेर कॉलोनी निवासी युवक के पिता ने पुलिस में की गई शिकायत में आरोप लगाया कि कंगनवाल इलाके की नर्स का अपने पहले पति के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद उसने उसके बेटे से प्रेम संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। युवक के पिता ने बताया कि नर्स ने शुक्रवार को फोन कर बेटे को एकता कॉलोनी में बुलाया। जिसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गई। उसने कमरे में उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लड़के के मना करने पर नर्स ने उसे नशे का टीका लगा दिया।

लड़के के पिता के अनुसार, जब लड़का बेहोश हो गया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद सभी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब होश आया तो बेटे ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए और मामले की शिकायत पुलिस को दी।