फिल्म हैदर में कैमियो का रोल करने वाला साकिब मुठभेड़ में मारा गया !

कश्मीर में लगभग 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में भारतीय सेना ने कुछ आतंकियों को मार गिराया है। इन मारे गए आतंकियों में एक आतंकी साकिब बिलाल शेख है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम आतंकी साकिब बिलाल पर इतना जोर क्यों दे रहे हैं तो आपको बता दें साकिब सलीम एक एक्टर था जो बाद में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था।

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित सुपरहिट फिल्म ‘हैदर’ में साकिब ने कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तब्बू भी थे। साल 2014 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

साकिब एक कश्मीरी था। हाल ही में उसकी कश्मीर में सेना के साथ लड़ाई में मौत हो गई। हैदर के बाद साकिब को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया।

साकिब अगस्त में दोस्तों के साथ अपने घर से गायब हो गया था। कुछ दिनों पहले उसकी एक फोटो आई थी जिसमें उसने हाथ में गन पकड़ी हुई थी।

इसी के बाद ये तय हो गया कि साकिब आतंकियों के संगठन से जुड़ गया है। साकिब के साथ और 3 हमलावर आतंकवादियों को भी जवानों ने मार गिराया है।

मारे गए आतंकियों की जब शिनाख्त की गई तब पता चला कि उनमें से एक साकिब था। साकिब की मां ने कहा कि उसे थिएटर और फुटबॉल का शौक था। साथ ही वो क्रिकेट भी खूब खेलता था। साकिब की मौत के बाद अभी बॉलीवुड से किसी की भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

साभार- ‘अमर उजाला’