रिपोर्ट: नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, इतना नुकसान इतिहास में कभी नहीं हुआ

अमेरिका की एक टॉप मैगजीन ने बीते साल पीएम मोदी द्वारा देश में की गई नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

मैगजीन ने दावा किया है कि भारत में कैश आधारित अर्थव्यस्था है। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले ने भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था में ठहर गई है।

अपने ताजा एडिशन में फॉरेन अफेयर्स मैगजीन ने लेखक जेम्स क्रेबट्री के हवाले से लिखा, भारत के पीएम मोदी ने देश में नोटबंदी कर के एक एक्सपेरिमेंट किया।

नोटबंदी के बाद बने हालात ने साबित कर दिया ये इस एक्सपेरिमेंट ने देश की अर्थव्यस्था सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचाया है। क्रेबट्री पहले भी भारत में हुई नोटबंदी की काफी आलोचना करते रहे हैं।

उनके मुताबिक, भारत सरकार ने नोटबंदी के लिए जितने पर बड़े लेवल पर काम किया उसने अर्थव्यवस्था पर उतना असर नहीं डाला। बल्कि लोगों को काफी निराश किया है।

उन्होंने लिखा कि इस फैसले से मोदी सरकार को सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनके इस फैसले के कारण गरीब तबकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारत की कैश आधारित अर्थव्यवस्था में कमर्शियल एक्टिविटी ठप हो गईं। 2019 के चुनावों के चलते मोदी सरकार को अपने पिछले कदम से सीख लेनी चाहिए और आगे और नए फैसलों को सोच समझ कर लेना चाहिए।