भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब

नई दिल्‍ली। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। हरियाणा की रहने वाली मानुषी पेशे से कार्डिक सर्जन हैं

मानुषी यह खिताब जीतने वाली 6वीं भारतीय महिला हैं। इसी के साथ मिस वर्ल्‍ड जीतने के मामले में भारत ने वेनेजुएला की बराबरी कर ली है।
मानुषी ने मैक्सिको की एंड्रिया मेजा और इंग्‍लैंड की स्‍टीफन हील को पछाड़ कर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।