पाकिस्तानी युवक से शादी करने वाली किरण बाला की वीजा अवधि छह महीने बढ़ाई

पाकिस्तान ने भारतीय महिला किरण बाला का वीजा छह माह के लिए बढ़ा दी है। इस्लाम कबूल कर आमना बीबी बनी किरण बाला बैसाखी उत्सव में सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ 12 अप्रैल को इस्लामाबाद गई थी। किरन को 21 अप्रैल को वापस आना था, लेकिन अब उसने 3 महीने के लिए वीजा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से मांग की है। उसने पाकिस्तान की नागरिकता और वीजा अवधि बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया था।

बैसाखी पर्व पर सिख जत्थे में पाकिस्तान गई तीन बच्चों की मां और विधवा किरन बाला ने इस्लाम कबूल कर दूसरी शादी कर ली। वह 15 अप्रैल को गायब हो गई थी। उसी दिन उसने लाहौर के हैजरवाल में रहने वाले मोहम्मद अजीम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। अब उसका नाम आमना बीबी हो गया है।

11 अप्रैल को सिक्ख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई किरन लाहौर पहुंचते ही रेलवे स्टेशन से मोहम्मद अजीम के साथ जत्था छोड़कर चली गई। 15 अप्रैल को उसने लाहौर की जामिया मिलिया मस्जिद में जाकर पहले इस्लाम कबूल किया और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाजों से मोहम्मद अजीम के साथ जाकर शादी कर ली। किरन का पाकिस्तानी पति अबुधाबी में काम करता है।