हिंदुस्तानी मुसलमानों ने शैतानी ताक़तों के मंसूबों को नाकाम करने में हमेशा अहम रोल निभाया है: नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि इस्लाम को ढाल बनाकर आतंकवादी का शैतानी खेल खेलने वाले तत्व इस्लाम और इंसानियत दोनों के दुश्मन हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

श्री नकवी ने सीरिया के मुफ़्ती ए आज़म डॉक्टर अहमद बदरुद्दीन हसून से मुलाक़ात में कहा कि मुस्लिम समुदाय सहित भारत के प्रत्येक वर्ग ने इस तरह की शैतानी ताकतों के योजनाओं को नाकाम करने में अहम रोल अदा किया है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सभ्यता शांति और भाईचारे के मूल्यों से भरा है। इमाम हुसैन (रज़ि) को करबला के मैदान में आतंकवादी और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ दिया गया पैगाम इंसानियत के लिए हमेशा एक बामानी सबक के रूप में याद रखा जायेगा।

श्री नकवी ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा आतंकवाद और सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई हैम इंसानियत, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया है।