वायरल विडियो: हिंदू- मुस्लिम दंगों के लिए कुछ हिन्दुवादी पत्रकार जिम्मेदार

सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में  शख्स खुद को ब्राह्मण बताया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस शख्स ने मुसलमानों को लेकर अपनी दिल की बात रखी है। इस देश में मुसलमानों को लेकर लोगों में फैलाएं जा रहे नफरत पर कहा कि मुसलमान इस देश का सबसे अच्छा इंसान है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इस देश से बहुत प्यार करते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=IRt9zINS5O0

आगे कहा कि मेरे अंदर भी मुसलमानों को लेकर गलत भावना थी जो एक शोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद दूर हो गयी। बताया कि जब मुस्लिम भाइयों का फोन आया तो समझ आया कि वो कितने अच्छे इंसान होते हैं, इस देश पर मर मीटने और मोहब्बत रखने वाले इंसान हैं। विडियो में शख्स ने कहा कि टीवी पर चल रही हिन्दू मुस्लिम डिबेट ही इस देश में हो रहे दंगों के लिए जिम्मेदार हैं। मीडिया की वजह से लोगों में गलत संदेश जा रहे हैं, लोगों को भड़काए जा रहे हैं। उन्होंने आज तक के पत्रकार रोहित सदाना का नाम लेते हुए चैलेंज किया कि अगर हिम्मत है तो मुझसे डिबेट कर के दिखाए।