जकार्ता। दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया रमजान का स्वागत करने के लिए तैयार है। शहर के पर्यटन प्रमुख कस्टर लस्वैनटो ने कहा कि डिस्को, मसाज पार्लर जैसे स्थानों को रमजान के एक दिन पहले से बंद करने का आदेश दिया गया है, जो कि पवित्र माह के अंत में ईद-उल-फितर तक बंद रखना होगा।
यह होटल और विशेष रूप से नामी मनोरंजन केन्द्रों में स्थित प्रतिष्ठानों के लिए अपवाद हैं। हम नियम मुहैया कर रहे हैं ताकि मुसलमान पवित्र महीने में इसकी पवित्रता का पालन कर सकें’। इसी तरह के नियम इंडोनेशिया के अन्य शहरों में लागू किए जा रहे हैं।
इससे पहले इस्लामिक डिफेंडर के फ्रंट समूह ने कुछ नाइट क्लबों पर छापा मारने के बाद वेश्याओं को शरण देने और शराब की बिक्री करने का आरोप लगाया था। इस्लामिक डिफेंडर के फ्रंट बबड के एक स्थानीय प्रमुख ने कहा कि वे इस रमजान में इस तरह के हमले छापे नहीं मारेंग। इसके बजाय उन्होंने कहा, हम सिर्फ देख रहे हैं और पुलिस कार्रवाई करेगी।