इंडोनेशिया में महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहने का किया गया आदेश जारी

जकार्ता। इंडोनेशिया में महिला फ्लाइट अटेंडेंट के लिए नया फऱमान जारी किया गया है। यहां आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है।

आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है। अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा कि एयरलाइन की सभी महिला स्टुअर्ट को शरई कानून के तहत हिजाब पहनना अनिवार्य है।

वहीं जूसरी ओर आसेह बेसार क्षेत्र के प्रमुख मावार्दी अली ने कहा कि गैर मुस्लिम अटेंडेट को हिजाब पहनना जरूरी नहीं है। सरकार ने इंडोनेशिया और मलेशिया की विमान कंपनी को इस संबंध में पत्र लिखा है। इंडोनेशिया की विमान कंपनी सिटीलिंक मे इस फैसले का समर्थन किया है और जल्द लागू करने पर हामी भरी है।

वहीं दूसरी ओर मलेशिया की विमान कंपनी ने इसे संवेदनशील मामला बताकर इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 87 प्रतिशत है।