इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश गूगल सर्च में सनी लियोनी और कैटरीना को भी पीछे छोड़ा

प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अपकमिंग फिल्म के एक वीडियो क्लिप के जरिए रातों-रात इंटरनेट स्टार बन गई है, और वह लगातार चर्चाओं छा गई है। बता दें कि प्रिया वारियर ने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है और गूगल पर सर्च के मामले में नंबर 1 हो गई हैं।

खबर के मुताबिक,इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश के नए वीडियो को देखने के लिए करोड़ों लोगों ने प्रिया को गूगल पर सर्च किया, जिसके कारण बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों के सर्चिंग रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है।

सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनी प्रिया केरल के त्रिसूर शहर की रहने वाली हैं। अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म में प्रिया के गाने की एक क्लिप वायरल हो गई थी।इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की अपने बैचमेट से मिले प्रेम के प्रस्ताव पर आंख मारकर सहमति ​जता रही है। इसके बाद लड़के और लड़की दोनों के रिएक्शन देखने वाले हैं। दोनों की इन्हीं मासूम अदाओं ने लोगों को भी अपना दीवाना बना दिया है।