IOC में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बनी नीता अम्बानी

रिओ डी जनेरियो: 52 वर्षीय नीता अम्बानी को अन्तर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) का सदस्य चुन लिया गया है. इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति में सदस्य चुनी जाने वाली पहली महिला नीता अम्बानी बन गयी हैं. नीता अम्बानी मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी की पत्नी हैं. इस फैसले के बाद नीता अम्बानी ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ये भारत की बढती पहचान का प्रतीक है और साथ ही भारतीय महिलाओं की पहचान का प्रतीक भी है.