IPL नीलामी: युवराज सिंह को अब तक नहीं मिला कोई खरीदार!

आईपीएल के 2019 के संस्करण के लिए हुई नीलामी में युवराज सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला। युवराज सिंह पिछली नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे।

प्रीति जिंटा की इस फ्रेंचाइजी ने युवराज को ट्रांसफर विंडो के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद उनका नाम आईपीएल 2019 (IPL 2019) के खिलाड़ियों की नीलामी वाली लिस्ट में शामिल किया गया था।

युवराज सिंह ने इस बार अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए रखी थी। साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह का करियर ढलान पर आ गया है।

ज्यादा पुरानी बात नहीं है, तीन साल पहले ही यानि साल 2015 में युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा गया था। जबकि 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’