इरमा तूफान: सबसे ज्यादा खतरा फ्लोरिडा पर, 260kph की रफ्तार से चल रही हवा

क्‍यूबा : तूफान इरमा शनिवार को अपने प्रलयकारी रूप यानी कैटेगरी 5 में क्यूबा के उत्तरी तट से टकराया। इस तूफान ने कैरेबियाई द्वीप पर 22 लोग की जान चली गई। जबकि यहां लाखों लोगों को पहले ही सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया गया था। अब लाखों फ्लोरिडा निवासियों को भी सुरक्षित स्‍थानों की ओर जाने का आदेश दिया गया है।

इरमा तूफान की वजह से क्यूबा में हवा 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के मुताबिक, तूफान ने शुक्रवार रात 11 बजे क्यूबा के कामागुई द्वीपसमूह पर दस्तक दी थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि क्‍यूबा के बाद फ्लोरिडा में यह यह तूफान और भयंकर रूप दिखा सकता है।

क्यूबा प्रशासन अभी तक 700,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुकी है। अब तक समुद्र तट के आसपास के कई शहर खाली करवा लिए गए हैं।

वही NHC का अनुमान है कि इरमा तूफान का सबसे ज्यादा खतरा फ्लोरिडा पर मंडरा रहा है। राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि फ्लोरिडा का कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं होगा। रविवार की सुबह इरमा अपने प्रचंड रूप में फ्लोरिडा से टकराएगा।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने शुक्रवार रात कहा, ‘यदि आपको सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं, इसलिए तुरंत यहां से चले जाइए। आज रात नहीं, एक घंटे में नहीं बल्कि अभी।’ रेड क्रास ने बताया है कि ‘इरमा’ से अब तक 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन यह संख्या बढ़कर 2.6 करोड़ तक पहुंच सकती है।