ISIS की तरह हैं रोहिंग्या के मुसलमान और सबसे ज़्यादा खतरनाक: साध्वी प्राची

लखनऊ: वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने हर बार की तरह एक बार फिर से एक विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से उन्हें वापस म्यांमार भेजने की बात कही है।

डेक्कन हेराल्ड में प्रकाशित एक समाचार के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आईएसआईएस आतंकवादियों के मुकाबले रोहिंग्या मुसलमान भी ज़्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने भारत में आए रोहिंग्या मुस्लिमों की तुलना “घुसपैठ” के रूप में की है।

उन्होंने दावा किया कि पहले से ही 40000 रोहिंग्या मुसलमान भारत में रह रहे हैं और जिनमें से 15000 कश्मीर में है।उन्होंने आगे दावा किया कि घुसपैठियों का मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवाद फैलाना है। भारत धर्मशाला नहीं हो सकता।

उन्होंने सवाल किया, क्यों रोहिंग्या मुस्लिम अन्य मुस्लिम देशों में शरण नहीं लेते? और कहा कि कोई भी देश उन्हें सहारा देने के लिए तैयार नहीं है।

म्यांमार में बौद्धों का समर्थन करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्हें रोहंग्या मुसलमानों द्वारा निशाना बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बौद्ध शांतिप्रिय समुदाय हैं।

25 अगस्त के बाद से म्यांमार में हिंसा की एक ताजा उथल-पुथल के कारण 125000 से ज़्यादा रोहिंगिया मुस्लिम बांग्लादेश में प्रवेश कर चुकें हैं।