ISIS से ज्यादा खतरनाक US: प्रोफेसर दीपा

वॉशिंगटन: अमेरिका को दहशतगर्द तंज़ीम आईएस (इस्लामिक स्टेट) से भी खतरनाक करार देकर हिंदुस्तानी नस्ल की प्रोफेसर दीपा कुमार ने नया मसला खडा कर दिया है। रित्गर्ज यूनिवर्सिटी में मीडिया स्टडीज की प्रोफेसर दीपा कुमार ने यूएस को दहशतगर्दों से भी ज़्यादा खतरनाक बताते हुए ट्वीट किया, हां, आईएसआईएस ज़ालिम है। लेकिन अमेरिका ने इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 13 लाख लोगों का कत्ल किया है।

रित्गर्ज यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर दीपा कुमारी ने यह ट्वीट 26 मार्च को किया था। लेकिन यह मामला हाल में चर्चा में आया, जब ज़्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया। कई लोगों ने उनको निशाने पर लेते हुए अमेरिका छोडने का इंतेबाह दे डाला। हालांकि उनके कई एतेदाल पसंद साथियों ने इज़हार की आज़ादी का हवाला देते हुए उनका बचाव किया है। यह ट्वीट जुमे के रोज़ एक बार फिर फॉक्स न्यूज पर चलने लगा।

दीपा के ट्वीट पर हमला बोलते हुए नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैक्स अब्राहमस ने कहा कि, मैं दीपा के स्टूडेंट्स के तईन फिक्रमंद हूं। हमारी हुकूमत हजारों लडकियों का दर्जनों बार रेप नहीं करती। न ही हमजिंसपरस्त को अमेरिका में छत से फेंका जाता है। हालांकि, दीपा कुमार ने एक जर्नल को दिए इंटरव्यू में अपना बचाव करते हुए कहा कि, यह पहला मामला नहीं है, जब फॉक्स न्यूज ने एक प्रोफेसर पर निशाना लगाया है।