ISIS से निजात पाने वाली कुर्द यज़ीदी महिला “नादिया मुराद” संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना राजदूत नियुक्त

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र ने आइएस संगठन से मुक्ति पाने वाली कुर्द यज़ीदी युवा महिला नादिया मुराद को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस संबंध में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की इमारत में होने वाली विशेष समारोह में मुख्य महासचिव बानकी मून और अन्य देशों के कई राजदूतों ने भाग लिया।
नादिया मुराद आइएस संगठन के शिकार बनने वाली महिलाओं में से हैं। उन्हें इराक के शहर मोसुल पर कब्जे के बाद अपहरण कर लिया गया था लेकिन कुछ समय के बाद वे आईएस के चंगुल से भागने में सफल हो गई।
इसके अलावा नादिया को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया इस लिए कि वह जबर व हिंसा की प्रतीक बन गईं जिसका सामना लोगों को आईएस के कारण करना पड़ा।