जानिए- रोज़ेदारों के लिए क्या है सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज?

कई रोज़ेदार रमजान में एक्सरसाइज के लाभ और इसके करने के उचित समय के बारे में सवाल करते हैं। रोज़ा के दौरान एक्सरसाइज को महत्वपूर्ण और उपयोगी शुमार किया जाता है, क्योंकि इससे इंसानी जिगर और मांसपेशियों के काम करने की क्षमता और उनकी गतिविधि में वृद्धि होती है। और शरीर को जैविक जहर और वसा से छुटकारा मिलता है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार रमजान में इफ्तार से लगभग एक घंटा पहले का समय एक्सरसाइज के लिए एकदम सही है। यह एक्सरसाइज संचालित वातावरण में होनी चाहिए ताकि शरीर को तरल पदार्थ और लवण के नुकसान की वजह से थकान न हो। रोज़ा के दौरान सबसे अच्छा एक्सरसाइज पैदल चलना है।

इफ्तार से पहले एक्सरसाइज करने से रक्त भी सक्रिय हो जाता है।इफ्तार के बाद एक्सरसाइज का सबसे अच्छा समय लगभग दो घंटे बाद है। इस तरह रोज़ेदार विभिन्न एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं, जो चर्बी को जलाने की प्रक्रिया तेज करने में सहायक होती हैं।