भारत में दिखा चांद, कल से शुरू होगा पाक महीना ‘रमज़ान’

नई दिल्ली: कल से रमजान का  महिना शुरू हो जायेगा . इमारते शरिया, हिन्द  ने लेटर जारी कर एलान किया है. .  यानी हिंदुस्तान में 17 मई से रमजान शुरू हो जायेगा.

इस्लाम में रमज़ान के पाक महीने में रोजा रखने के पीछे इस बात का तर्क दिया जाता है कि व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से जैसे- झूठ बोलना, शराब पीना, बुरा-भला कहना या कोई भी गलत काम नहीं करता है।

रमज़ान कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमज़ान के महीने को और तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसके हर हिस्से में दस-दस दिन आते हैं। इसके हर हिस्से को ‘अशरा’ कहा जाता है। जिसका अरबी में अर्थ 10 होता है।

कुरान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना जरूरी माना गया है। विश्वभर में मुसलमान पहली बार कुरान के उतरने की याद में पूरे महीने रोजे रखते हैं। रोजे के महीने में नशीले पदार्थ का सेवन पूरी तरह से मना है।