दुनिया में इस्लामोफोबिया के बनते माहौल को देखते हुए पॉलिसीज बनाई जा रही हैं: UN सेक्रेटरी जनरल

दुनिया भर में बढ़ते इस्लामोफोबिया के मामले पर यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने एक प्रोग्राम में कहा कि दुनिया में इस्लाम को लेकर बढ़ता डर टेररिज्म को बढ़ा रहा है। गुटेरेस सऊदी अरब के दौरे पर आए हुए थें। उन्होंने यह बात रियाद में सऊदी के फॉरेन मिनिस्टर अदेल अल-जुबेर के साथ एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

गुटेरेस ने कहा कि कुछ देशो में एंटी-इमिग्रेंट्स भावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी को लेकर वे पॉलिसीज बना रहे हैं। इस्लाम से नफरत करने वाली स्पीच दी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने से दाएश को आसानी से सपोर्ट मिल जाता है। बता दें कि सीरिया और इराक में सुन्नी आतंकियों के गुट को दाएश भी कहा जाता है।

गुटेरेस ने कहा कि कुछ देश एंटी-इमिग्रेशन पॉलिसी बना रहे हैं। फ्रांस के एक नेता मैरियन ला पेन को तो एंटी-इमिग्रेशन पॉलिटिशियन माना जाता है। हाल के दिनों में उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है। वहीँ यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प तो जनवरी में 7 मुस्लिम देशों के लोगों को रोकने के लिए के लिए एक ऑर्डर पास कर चुके हैं।