इस्लामोफोबिया की गिरफ्त में आता चीन, दाढ़ी और बुर्के पर लगाया बैन

चीन ने मुसलमानों के दाढ़ी रखने और बुर्क़ा पहनने पर पाबंदी लगा दी है। चीन में हाल ही एक आदेश जारी किया गया है जिसके मुताबिक अब शिनजांग प्रांत में दाढ़ी रखने और बुर्क़ा पहनने पर पाबंदी होगी।

शिनजांग प्रांत की सरकार ने एक आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर से दाढ़ी रखने और बुर्का पहनकर निकने पर पाबंदी लगाई है।

इसके अलावा यहां धार्मिक रीती-रिवाज़ से विवाह करने पर भी रोक लगा दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि अब विवाह सिर्फ कानूनी ढंग से ही मान्य होगा। आदेश के जरिए ‘हलाल’ शब्द के इस्तेमाल पर भी रोक लगाया गया है।

सरकार ने यह कानून पारित बुधवार को पारित किया है। इसे यहां के आधिकारिक न्यूज वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। यह नया कानून आज यानी 1 अप्रैल 2017 से यहां लागू हो रहा है।

बता दें कि चीन के शिनजांग प्रांत में बहुसंख्यक आबादी मुसलमानों की है।